{"_id":"5ad652c84f1c1b63098b5080","slug":"171523995336-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में कैश का टोटा, एटीएम पर लटके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में कैश का टोटा, एटीएम पर लटके ताले
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बैंकों में कैश के संकट से खातेदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पिछले तीन दिन से समस्या अधिक बढ़ गई है। कैश की सप्लाई नहीं होने से अधिकतर बैंकों के एटीएम पर भी ताले लटक गए हैं, इससे खातेदारों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों के एक सर्कल से दूसरे सर्कल में ज्यादा कैश ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी । अब बैंकों के पास नए नोट और और पुराने नोट कम मात्रा में ही आ रहे हैं, इससे कई बैंकों में परेशानी खड़ी है। एलडीएम पीवी राजू ने कहा कि कैश कम सप्लाई हो रहा है, इससे बैंकों के सामने समस्या आ रही है। बैंकों को जितने रुपयों की आवश्यकता है, उससे कम दिया जा रहा है। यही वजह है कि कई जगह ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। बैंकों में कैश नहीं होने के कारण एटीएम में रुपये नहीं रखवाए जा रहे हैं, जिस वजह से अधिक परेशानी खड़ी हो गई है। बागपत के अधिकतर एटीएम बंद नजर आए। हालांकि कई एटीएम तकनीकी खराबी के कारण भी बंद हैं, लेकिन कई में मुख्य समस्या कैश कम होने से ही खड़ी हो रही है।
अक्षय तृतीया के मुहूर्त पर मुसीबत
बागपत। एकाएक कैश के संकट से बुधवार का अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में होने वाली शादियों में भी परेशानी हो रही है। जिन घरों में शादियां है, वहां पर कैश जरूरत से कम मिल रहा है।
विज्ञापन
152 बैंक शाखाओं और 115 एटीएम
बागपत। जिले में बैंकों की शाखाओं की संख्या 152 है और एटीएम 115 है। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा के अलावा देहात क्षेत्र के एटीएम पर नो कैश की स्थिति है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
समस्या का होगा समाधान: एडीएम
जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक पीवी राजू का कहना है कि समस्या है, लेकिन जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा। कुछ शाखाओं में कैश कम है। एक या दो दिन में ही कैश की समस्या से निजात मिल जाएगी। रिजर्व बैंक से ही कैश नहीं मिल रहा है।