फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   समय सीमा में पूरा करें विकास कार्य- डीएम

समय सीमा में पूरा करें विकास कार्य- डीएम

Sat, 07 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
समय सीमा में पूरा करें विकास कार्य- डीएम
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी संचालित समस्त योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएंगे। अपने विभाग की सूक्ष्मता से जानकारी होनी चाहिए, जो अधिकारी अपने विभाग की जानकारी में सक्षम नहीं होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जनपद में किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण स्वयं भी करें और थर्ड पार्टी निरीक्षण कराना सुनिश्चित करें। विकास कार्य समय सीमा के अंतर्गत तथा मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए। सरकारी जमीन पर कही भी अवैध कब्जे और अतिक्रमण न हो। यदि कहीं अवैध कब्जे की शिकायत है तो उसे हटवाना सुनिश्चित करें। दूर दराज के क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं का लाभ जनमानस को मिले। कहा कि संस्थागत प्रसवों का औचक निरीक्षण करें। जिलाधिकारी ने 50 लाख से अधिक के निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि पूर्ण परियोजनाओं को शीघ्र हैडओवर किया जाए। जो अपूर्ण हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण कराए। इसमें सीडीओ चांदनी सिंह, एसडीएम विवेक कुमार यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा, डीएफओ अरुण कुमार, सीएमओ सुषमा चंद्रा, डीडीओ हुब लाल, पीडी एमएल पटेल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed