{"_id":"5ac7cba74f1c1beb618b5e05","slug":"171523043239-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौलादनगर में एक माह से टूटा पड़ा है खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौलादनगर में एक माह से टूटा पड़ा है खंभा
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
फौलादनगर गांव में बोपुरा मार्ग पर एक माह से बिजली का खंभा टूटा पड़ा है। विद्युत निगम ने दूसरा खंभा नहीं लगाया। बिजली न आने के कारण गांव में एक माह से विद्युत सप्लाई ठप है। इससे नाराज ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा एक माह पहले गांव में बोपुरा मार्ग पर बिजली का खंभा टूट गया था। जिस कारण गांव में एक माह से बिजली नहीं है। ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों को कई बार सूचना दी, लेकिन आज तक भी बिजली का खंभा नहीं लगवाया गया। गांव में बिजली न आने के कारण बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा यदि दो दिन में दूसरा खंभा नहीं लगवाया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में सोमीन, शोएब, मुमताज, नूरद्दीन, ताहिर, जावेद, इरफान, शाकिर, कल्लू, कासिम, नासिर आदि रहे।