फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हंगामा किया तो डिप्टी सीएम ने मंच पर बुलाए छात्र

हंगामा किया तो डिप्टी सीएम ने मंच पर बुलाए छात्र

Fri, 06 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
हंगामा किया तो डिप्टी सीएम ने मंच पर बुलाए छात्र
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन पालीटेक्निक के सैकड़ों छात्रों ने बृहस्पतिवार को महर्षि कश्यप जयंती समारोह में पहुंचे उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर छात्रवृत्ति न मिलने की शिकायत की। छात्रों ने मंच की बगल में पहुंचकर नारेबाजी की। हंगामा देखकर एक छात्र को प्रतिनिधि के तौर पर मंच पर ले जाया गया और छात्र ने समस्या को ज्ञापन के माध्यम से डिप्टी सीएम को सौंपा। छात्रों का कहना था कि वर्ष 2017-18 में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया , लेकिन आवेदन फार्म जमा होने के बावजूद हमें छात्रवृत्ति नहीं दी । छात्रवृत्ति न मिलने के कारण शिक्षण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है, क्योंकि पारिवारिक स्थिति कमजोर है, इस संबंध मेेें कई बार कॉलेज प्रशासन सहित प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसमें अवनीश, सुमित, मनोज, निशांत, रितिक, गौरव, शुभम, दीपक, आशीष, विवेक, प्रमोद, मुकेश, राकेश, रोहित, शशि शामिल रहे। उधर छात्रनेता प्रियवत राणा के नेतृत्व में तहसील परिसर मेें एकत्रित छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति न मिलने पर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


स्वागत में नाबालिग ने बजाई ढ़पली

बागपत। नाबालिगों को स्कूल भेजकर शिक्षा दिलाने का कार्य सरकार कर रही है। यही नहीं नाबालिगों से मजदूरी कराने पर दंड का प्रावधान है। लेकिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत के लिए पहुंचे ढोल मंडली में ढपली बजाता एक नाबालिग भी नजर आया। मंच के सामने काफी देर तक वह नेताओं और डिप्टी सीएम के स्वागत में ढ़पली बजाता रहा। इस बीच जिले के तमाम अफसर भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने नाबालिग की सुध तक नहीं की।
विज्ञापन


बड़ौत में रालोदियों को रोका

बड़ौत । रालोद कार्यकर्ता विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन देने उपमुख्य मंत्री के पास जाने लगे तो फूंस वाली मस्जिद पर उन्हें प्रशासन ने रोक लिया और कहा कि आप हमें ज्ञापन दे दें। हम उप मुख्य मंत्री तक पहुंचा देंगे। तो उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन दे दिया। इसमें मांग की कि मलकपुर, रमाला, बागपत समेत आसपास के लगभग 13 चीनी मिलों में यहां का गन्ना जाता है, लेकिन उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है। मलकपुर चीनी मिल पर करोड़ों रुपये का भुगतान बकाया है। उन्हें शीघ्र भुगतान कराया जाए। वहीं 15 वर्ष के पेट्रोल वाहनों से ऊपर उम्र के वाहनों के पंजीकरण खोले जाएं और उनके संचालन पर से रोक हटाई जाए। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, गजेंद्र सिंह मुन्ना, सुखबीर सिंह गठीना, सुरेश मलिक, विकास बाछौड़, सतेंद्र प्रमुख, जयवीर, बिनोद कुमार, हरवीर, सूरज सोंलकी, कपिल सोलंकी, विजयपाल, प्रवेंद्र तोमर, राजू तोमर सिरसली आदि रहे। उधर, नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर सात के सभासद डॉ. इरफान मलिक ने बड़ौत डिपो की बसों को दिल्ली स्थित अंतर स्टेट बस अड्डे तक पहुंचाने, नगर में राशन डीलरों द्वारा की जा रही कालाबाजारी पर अंकुश लगाने सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रधान छछरपुर अनिल कुमार एडवोकेट के नेतृत्व मेें किसानों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला के सभा स्थल पर पहुंचने की सूचना पर खुफिया तंत्र में हड़कंप मचा
बड़ौत। बड़ौली गांव में बुधवार को रोहताश की पत्नी राकेश की घर में घुसकर घसीट-घसीट कर पिटाई की । इस संबंध में विडियो वायरल भी हो गया था। बृहस्पतिवार को जब बड़ौत में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभा होनी थी तो वह सभा स्थल पर घुसने लगी। इसकी खबर सुनते ही खुफिया तंत्र में हड़कंप मच गया। और उन्होंने राकेश को समझा बुझाकर वापस किया। राकेश ने कहा शिकायत करने के बाद भी बड़ौत पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की । महिला ने कहा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो मुख्यमंत्री योगी से बड़ौत पुलिस की शिकायत की जाएगी।

कश्यप समाज के गण्यमान्य लोगों और मेधावियों को किया सम्मानित
बड़ौत। समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कश्यप समाज के दस गण्यमान्य लोगों को सम्मानित किया । साथ ही कश्यप समाज के 10 मेधावी बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इनमें निेकेता, शिवम, यशी, नेहा, पुष्पा आदि शामिल रहे।


केंद्रीय राज्यमंत्री ने शॉल भेंटकर किया सम्मानित
बड़ौत। केंद्रीय राज्य मंत्री और बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सांसद धर्मेंद्र तोमर को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही बड़ौत नगर पालिका के चेयर मैन अमित राणा ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सांसद धर्मेंद्र तोमर को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed