{"_id":"5ac52b814f1c1bb6618b5a38","slug":"171522871169-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों की आवाज दबाने में लगी है सरकार- जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों की आवाज दबाने में लगी है सरकार- जयंत चौधरी
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार दलितों की आवाज दबाने का काम कर रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कैराना का चुनाव गठबंधन के अनुसार ही लड़ा जाएगा।
उन्होंने अमर उजाला के साथ बातचीत के दौरान कहा कि एससी/एसटी एक्ट में बदलाव नहीं होना चाहिए। दलितों के साथ अत्याचार हो रहे हैं, वह गलत है। उन्होंने कहा कि रालोद महा गठबंधन के साथ है। गठबंधन की प्रक्रिया चल रही है। कैराना लोकसभा सीट पर उप चुनाव गठबंधन के अनुसार ही लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि रालोद ने हिंदू-मुस्लिम एकता कार्यक्रम चलाया हुआ है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हिंदू-मुस्लिमों को एक प्लेट फार्म पर लाने का काम किया जा रहा है। आपस में भाईचारा व सद्भावना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिल रही है। बिजली के दामों में दो गुना से भी अधिक वृद्धि कर दी है। किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। रालोद शीघ्र ही इसके लिए आंदोलन छेड़ेगा। सरकार ने 10 साल से पुराने ट्रैक्टरों पर भी पाबंदी लगा दी है। किसानों के पास 10 से 20 साल पुराने ट्रैक्टर ही हैं। किसान ट्रैक्टरों से सिर्फ खेती करते है। ट्रैक्टरों से पाबंदी हटाई जाए। आठ अप्रैल को शामली, 14 अप्रैल को मथुरा व 16 अप्रैल को बिजनौर में रालोद के कार्यक्रम होंगे। रालोद डॉ. भीम राव आंबेडकर का जन्म दिवस पर कार्यक्रमों के आयोजन करेगी।