फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रेहड़ी पर मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे बहन व पत्नी

रेहड़ी पर मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे बहन व पत्नी

Sun, 18 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ी पर मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे बहन व पत्नी
बागपत।
विज्ञापन

सरकार की ओर से आम लोगों को राहत देने के लिए चलाई 108 एंबुलेंस सेवा होने के बाद भी आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला जिला अस्पताल में उस समय सामने आया जब एंबुलेंस के अभाव कारण टीबी के मरीज को पत्नी और बहन रेहड़ी पर अस्पताल लाने को मजबूर हो गए।

नई बस्ती मुगलपुरा बागपत निवासी गुलफाम पुत्र नूर हसन टीबी का मरीज है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को उसकी हालत खराब हो गई। पत्नी रुखसार ने 108 एंबुलेंस को कई बार कॉल की, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। एंबुलेंस न आने पर पत्नी रुखसार और बहन शहजादी मरीज को रेहड़ी पर डालकर जिला अस्पताल ले गए। रेहड़ी को बहन ने चलाया और पत्नी ने पीछे से धक्का लगाया। उन्हें देखकर हर कोई एंबुलेंस सेवा को दोषी ठहरा रहे है। पत्नी ने बताया कि गुलफान को काफी दिनों से टीबी है। एक माह से उसकी हालत ज्यादा खराब होने के कारण जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में उसे भर्ती भी नहीं किया जा रहा है। उसके दो बच्चे हैं। वह रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है, लेकिन अब काम भी बंद पड़ा है। परिवार आर्थिक तंगी झेल रहा है। उन्होंने एंबुलेंस को कई बार फोन किए, लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद उन्हें रेहड़ी पर उसे अस्पताल लाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed