{"_id":"5a945af94f1c1bc83b8b92c0","slug":"171519672057-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने आक्रोश जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने आक्रोश जताया
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
रंछाड़ गांव में सोमवार को किसानों की बैठक हुई। इसमें बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने और पर्ची इंडेंट भेजने में मिलों की मनमानी पर रोष व्यक्त किया।
बैठक में देवेंद्र प्रधान ने कहा पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान सरकार के दावों और प्रयासों के बाद भी अब तक नहीं मिला। इस पेराई सत्र का भुगतान भी सरकार की घोषणा के अनुरूप निजी मिलों द्वारा नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा पर्ची इंडेंट भेजने में मिलों के प्रबंधन द्वारा मनमानी की जा रही है। किसान नेता रविंद्र हट्टी ने कहा कि गन्ना किसानों की भुगतान व अन्य समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को लखनऊ जाकर गन्ना आयुक्त से मिलेगा। बैठक में बढ़ी विद्युत दरों को वापस लेने और कृषि ऋणों पर ब्याज दर कम करने की भी मांग की। इस बैठक की अध्यक्षता सीताराम ने की। संचालन देवेंद्र तोमर ने किया। इसमें बेदीराम, महक सिंह, आत्माराम, जगबीर, सोहन पाल, राजेंद्र, प्रेमवीर, इकबाल, धर्मपाल, भोपाल, ओमपाल, जितेंद्र, योगेंद्र, रविंद्र, मनीष आदि रहे।