{"_id":"5a88896d4f1c1b5e6e8b5dbf","slug":"171518897517-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई और कैशियर से मारपीट का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई और कैशियर से मारपीट का आक्रोश
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय में हुई। इसमें पदाधिकारियों ने जेई और कैशियर के साथ चेकिंग अभियान के दौरान जिवाना गुलियान गांव के ग्राम प्रधान पति द्वारा गाली-गलौच और गोली मारने की धमकी पर आक्रोश जताया। चेतावनी दी कि जल्द ही इस मामले में पुलिस ने प्रधान पति को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन शुरू कर देंगे।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने की। संचालन जिला मंत्री सुरेंद्र तोमर ने किया। मनोहर सिंह ने कहा पुलिस प्रशासन की ढीली कार्यशैली के चलते आए दिन चेकिंग अभियान के दौरान पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों के साथ मारपीट, कर अभद्रता की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह जेई नरेंद्र प्रताप सिंह व कैशियर भूरी सिंह जिवाना गुलियान गांव में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान ग्राम प्रधान पति आदित्य सोलंकी ने कई लोगों के साथ मिलकर जेई और कैशियर के साथ मारपीट कर अभद्रता की और गोली मारने की धमकी दी। निर्णय लिया यदि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो जनपद के कर्मचारी आंदोलन शुरू कर देंगे। इसमें प्रमोद मलिक, पवन कुमार, विकास कुमार, संदीप खुशी राज कश्यप, आलोक, अंकुर, केके पटेल, सुनील शाह, रविन्द्र, अश्वनी, राजीव, गुलशन, एसडीओ सुधाकर, चैन सिंह आदि रहे।