{"_id":"5a8886954f1c1b9f268baaa1","slug":"171518896789-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी अधीक्षक का तबादला पर कार्रवाई नहीं तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी अधीक्षक का तबादला पर कार्रवाई नहीं तो आंदोलन
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा (बागपत)। बिनौली सीएचसी अधीक्षक और ग्राम प्रधान के बीच विवाद अभी शांत नहीं हो रहा है। कान्हड़ गांव प्रधान के आवास पर कई गांवों के प्रधान की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया शीघ्र सीएचसी अधीक्षक का तबादला कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन होगा।
शेखपुरा प्रधान के पक्ष में शनिवार को कान्हड़ गांव स्थित नरेंद्र प्रधान के आवास परिसर में बैठक हुई। इसमें कई गांवों के प्रधानों ने भाग लिया। इसमें भरतवीर सिंह ने कहा कि सीएचसी अधीक्षक ने प्रधान के साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर उनके साथ अमर्यादित टिप्पणी की। इससे क्षेत्र के प्रधानों में रोष है। उन्होंने कहा प्रधान की तरफ से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आज तक आरोपी सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे प्रधानों रोष है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और उनका तबादला अन्य स्थान पर नहीं किया तो क्षेत्र के प्रधान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी अध्यक्षता कर रहे नंगला कनवाड़ा के प्रधान मांगेराम चेयरमैन ने कहा कि प्रधान को गांव के लोग चुनते हैं। उनकी प्राथमिकता होती है कि गांव के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराना है। शेखपुरा प्रधान भी समस्या को लेकर पहुंचे । उनके साथ अभद्रता करना गलत है। इसके लिए प्रधान भी आंदोलन को मजबूर हैं। संचालन आजमपुर मुलसम प्रधान मनोज ने किया। इसमें शाहजहांपुर के प्रधान जमशेद, शेखपुरा की प्रधान सीमा बागड़ी, पुसार से प्रमोद, पलड़ी से श्रीपाल, कृष्णपाल, राजीव, रालोद नेता राज कुमार आदि रहे।