{"_id":"5a85e1e94f1c1b9f268ba4bd","slug":"171518723561-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले कांग्रेसी
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले कांग्रेसी
बागपत। जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में जाकर मिले। वहां से लौटने के बाद कार्यकर्ताओं की शहर में नगरध्यक्ष के आवास पर बैठक हुई। इसमें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बागपत नगर अध्यक्ष अनिल उपाध्याय और बड़ौत शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के संयुक्त नेतृत्व मेें कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले और उन्हें जनपद की समस्याओं से रूबरू कराया। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि मिलों की मनमानी और सरकारी विभागों के उत्पीड़न के कारण जिले के किसान बेहद परेशान हैं। सड़क भी जर्जर हो चुकी हैं। बिजली सप्लाई सुचारु नहीं है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जनपद स्तर के अधिकारियों से बातचीत कर सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। दिल्ली से लौटने के बाद शहर अध्यक्ष अनिल उपाध्याय के आवास पर बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। बैठक में यूनुस खान, अनिल देव त्यागी, दीपक शर्मा, सुनील शर्मा मौजूद रहे।