{"_id":"5a80980d4f1c1b90268b9a7e","slug":"171518376973-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने आकर्षक और मनमोहक मॉडल बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने आकर्षक और मनमोहक मॉडल बनाए
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सौगात-ए-संस्कृति पर इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, काठा में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल तैयार कर प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाई। इनको देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
रविवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक समिति की अध्यक्ष शशि, निदेशक अजय चौधरी ने दीप जलाकर किया। इसके बाद बच्चों ने विद्यालय के बच्चों ने मॉडल प्रस्तुत किए। कक्षा नर्सरी से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विज्ञान अध्यापक पारुल सिंघल के मार्गदर्शन में जैव विविधता रेल मॉडल का प्रदर्शन प्रयांशी, अंजलि, हिमांशी और कनिष्का ने किया। अंजना शर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य जागरूकता का वंशिका, तनिषा, ईशा ने मनमोहक मॉडल बनाए। विद्यार्थियों ने मौसम परिवर्तन प्रदर्शक यंत्र, सीढ़ीनुमा खेती प्रणाली, स्मार्ट सिटी, लेजेर बीमा सिक्योरिटी इन स्मार्ट सिटी, हाईड्रो पावर जनरेटर, वाटर लेवर इंडिकेटर मॉडल पनडुब्बी, चिड़ियाघर, ज्वालामुखी, भोजन गुणवत्ता जांच यंत्र के मॉडलों का प्रदर्शन किया। कला की अध्यापक सुमित शर्मा के निर्देशन में कार, स्कूटर, कैमरा, टेलीस्कोप का आकर्षक पेंटिंग की। सभी प्रदर्शनी का विद्यालय की अध्यक्षता, निदेशक और प्रधानाचार्य ने निरीक्षण किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार, उपप्रधानाचार्य गौरव कुमार झा, स्वेता अरोड़ा आदि मौजूद रहे।