{"_id":"5a721e154f1c1bb3208b6a43","slug":"171517428245-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास की जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिलेभर में संत रविदास जयंती मनाई गई। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मंदिर में भजन कीर्तन, पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण। झांकियां निकाली गई। सभी से संत के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान एसपी जयप्रकाश ने पुलिस बल के साथ कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया।
सिसाना रोड स्थित रविदास मंदिर में बुधवार को संत रविदास जी की जयंती मनाई। पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया । इसमें उनका गुणगान किया। परिवार में सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना की । समाज के लोगों ने बताया कि रविदास का जन्म 14वीं शताब्दी में वाराणसी के एक चर्मकार परिवार में हुआ। पहले बौद्ध, सिख और हिंदू धर्म को अपनाया । निर्गुण समुदाय के इन्हें प्रसिद्ध संत माना जाता था। रविदास जी ने भक्ति आंदोलन का उत्तर भारत में नेतृत्व किया था। अपनी रचनाओं के माध्यम से अपने अनुयायियों, समाज और देश के कई लोगों को धार्मिक और सामाजिक संदेश दिया । संत ने भाईचारे, शांति की सीख दी। उन्होंने अपने विचारों से ही भक्ति आंदोलन को हवा दी। इसमें नरेश कुमार, सचिन, अमरदीप, राकेश, कृष्णपाल, रमेश, बृजपाल, महावीर आदि रहे।
बड़ौत में गुरू रविदास सेवा समिति, लौहड्डा के तत्वावधान में संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भजन संध्या का कार्यक्रम भी हुआ। हरिजन चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के जिला मंत्री मोहन बेदी और बड़ौत विधायक के प्रतिनिधि प्रदीप जैन ने संयुक्त रूप से किया। शाम को गुरू रविदास की भजन संध्या हुई और इसके बाद शिव-पार्वती, राधा-कृष्णा, कृष्ण-सुदामा व सांई बाबा की झांकियां प्रस्तुत की गई। समिति के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने कहा कि हमें गुरू रविदास के बताए रास्तों पर चलना चाहिए और उनका ही अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम में विवेक, पूरण, अमित, प्रवीण, आनंद, स्वतंत्र, सुरेंद्र, संदीप, अरुण, शनि आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
लुहारी गांव में महान संत गुरू रविदास की जयंती समारोह के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। उद्घाटन जाट संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव आर्य ने किया। कहा कि संत रविदास महान समाज सुधारक एवं महान विचारक थे। शोभायात्रा गुरु रविदास भवन से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्ग होते हुए रविदास मंदिर में पर समाप्त हुई। इस मौके पर सत्संग का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य अनुज दांगी एवं वीरेंद्र तेजान ने की। रविदास जयंती समारोह समिति के पदाधिकारी खूबी सिंह, अजब सिंह, सुशील कुमार, आनंद कुमार, ओम पाल जोशील, डॉ. सतीश कुमार, सुशील कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी कसबे में में गुरू रविदास नव युवक मंडल ने रविदास जयंती मनाई। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली । इसका शुभारंभ विधायक योगेश धामा और पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने किया। उनके चित्र पर पुष्पार्पित किया। आयोजकों ने पगड़ी पहनाकर सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि वार्उ एक औ वार्उ दो में जो भी विकास कार्य होंगे वह अपनी निधि से कराएंगे। अंबेडकर नगर से रेलवे रोड तक सीसी रोड शीघ्र बनवाया जाएगा। इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज में संत रविदास की जयंती मनाई। छपरौली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में संत रविदास की जयंती मनाई। दाहा गांव में जयंती पर शोभायात्रा निकाली। इसमें रमन, राहुल, अमित, निखिल, अनिल, मनजीत, मनीष, मोनू, संदीप का सहयोग रहा।
दोघट के बामनौली गांव में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनी। इस मौके पर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। बामनौली में संत रविदास जयंती पर बुधवार को यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके बाद संत रविदास मंदिर से शोभायात्रा शुरू होकर कश्यप मौहल्ला, ठाकुर द्वारा मंदिर मार्ग, तरला हेर, पाठशाला मार्ग, बड़ौत बुढाना मार्ग, मैन गेट, कन्या पाठशाला मार्ग होती हुई वापस मंदिर पहुंचकर समापन हुआ। शोभायात्रा में संत रविदास, राम सीता, हनुमान, रविदास कुटी, डाक्टर भीमराव अंबेडकर आदि दर्जनों मनमोहक झांकियों, बैंड बाजा, डीजे मौजूद थे। शोभायात्रा के समय थाना पुलिस भी मौजूद रही। इसमें मास्टर राजपाल सिंह, उदेश, इंद्रपाल, सचिन, अरविंद, नरेंद्र, रामकुमार आदि का सहयोग रहा।
खेकड़ा नगर में संत रविदास का जन्मोत्सव श्रद्धा उल्लास पूर्वक मनाया गया। मनमोहक झांकियों, बैंडबाजों, भजन कीर्तन मंडली के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
नगर क्षेत्र में बुधवार को संत रविदास का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा उल्लास पूर्वक मनाया गया। संत रविदास मंदिरों में दिन भर भजन कीर्तन, सत्संग का आयोजन चलता रहा। सभी ने संत रविदास के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। मोहल्ला विजयनगर स्थित रविदास मंदिर से शाम पांच बजे शोभा यात्रा का शुभारंभ प्रधान रामकिशन खेरीवाल ने संत रविदास के चित्र के समक्ष पूजा अर्चना कर किया। शोभायात्रा दर्जनों मनमोहक झांकियों, बैंडबाजों, भजन कीर्तन मंडली के साथ नगर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा करते हुए रात्रि आठ बजे मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। बैंड बाजे, भजन कीर्तन मंडलिया संत रविदास को समर्पित भक्ति गीतों का गुणगान करते चल रहे थे। संचालक हरिओम शरण, सह संचालक सुनील कुमार फौजी, महासचिव प्रवीन कुुमार बाम्बल, सहसचिव नरेंद्र कुमार खोब्बा, उपप्रधान बलराम, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अरुण कुमार, भीष्म सागर, तिलकराम, रामकिशन, महावीर सिंह, सुखबीर सिंह, प्रकाशचंद, बालकिशन, ओमवीर, सुभाषचंद, श्रीपाल, सतपाल, अशोक कुमार धीरयान, मांगेराम, सुखबीर नाहरा, नरेंद्र कुमार, रामकुमार, रामोतार, दीपक कुमार, शैलेंद्र कुमार समेत अनेक महिला, पुरुष श्रद्धालुजन मौजूद रहे।