फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संत शिरोमणि के जीवन से प्रेरणा लें

संत शिरोमणि के जीवन से प्रेरणा लें

Thu, 01 Feb 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
संत शिरोमणि के जीवन से प्रेरणा लें
बड़ौत (बागपत)। नगरीय क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में संस्था के अध्यक्ष डॉ. आरपीएस तोमर और सचिव डॉ. मनीष तोमर ने बताया कि संत रविदास का जन्म माघ पूर्णिमा के दिन काशी में हुआ । संत ने ऊंच-नीच की भावना का हमेशा विरोध किया। उन्होंने बच्चों को संत के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विजयीभव विद्यापीठ कोताना रोड पर चेयरमैन सतीश मान ने बच्चों को संत शिरोमणि रविदास के जीवन में बारे में जानकारी दी। बताया कि संत ने सभी को आपसे में मिलजुल कर प्रेमपूर्वक रहने का संदेश दिया। साथ ही देश व समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा हमें महापुरुषों के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जेपी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर गौरव शर्मा और शरण शर्मा ने बच्चों को संत के बारे में बताया। बच्चों ने संत शिरोमणि रविदास के जीवन से आधारित पोस्टर बनाए। मेधावियों को डायरेक्टर ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। माउंट लिटरा स्कूल में चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अजय शर्मा व मीडिया प्रभारी ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों को संत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक बार सिकंदर लोदी ने संत रविदास पर इस्लाम धर्म अपनाने पर जोर दिया था, तो उन्होंने कहा कि मैं डर के कारण अपना धर्म परिवर्तन नहीं करूंगा। कोर्डिनेटर दीपमाला वर्मा ने बच्चों को प्रोजेक्ट के माध्यम से संत के जीवन के महत्वपूर्ण किस्से बताएं। संचालन मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। इसमें अंजलि शर्मा, पूजा, मंजिल, तपस्या, इशिका, अंजू, नूपूर, राधा, अदिति, कविता, महिमा, अंकुर, मनवीर, तृप्ता, गीतू आदि का योगदान रहा। किडजी प्ले स्कूल में संत रविदास की जीवन पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक योगेश गुप्ता और निदेशक ममता गुप्ता ने की। सर्वोदय मंदिर इंटर कॉलेज बावली मेें भी रविदास जयंती धूमधाम से मनाई। प्रधानाचार्य सुरेंद्र दत्त कौशिक, दीपा सैनी ने कहा कि संत के बताएं मार्ग पर चलने से जीवन का कल्याण संभव है। इसमें रामनिवास, दिनेश राणा, निधि, रीता तोमर, वीरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed