फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गणतंत्र दिवस पर मदरसों में फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर मदरसों में फहराया तिरंगा

Fri, 26 Jan 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर मदरसों में फहराया तिरंगा
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में मदरसों और स्कूलों में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन

ईदगाह के समीप मदरसा मसीह उल उलूम में झंडा फहराने के बाद समाजसेवी हाजी चौधरी मुन्तजिर ने कहा कि देश की आजादी में मुस्लिमों का बड़ा योगदान रहा है। इसके अलावा संविधान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा सरकार ने मदरसों के बच्चों के लिए कई योजनाएं चला रखी है। मदरसे के बच्चे भी पढ़कर देश में आईएएस आईपीएस डॉक्टर बन सकते हैं। रटौल के ही अलहादी पब्लिक स्कूल और कन्हैया राज पब्लिक स्कूल में भी ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा और समाजसेवी हाजी चौधरी मुन्तजिर ने तिरंगा फहराया। इसमें चौधरी बाबी पवन, रजा हसन सम्मी , बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। उधर, रटौल के प्राथमिक विद्यालय संख्या दो में बीएलओ सतेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई। इसमें मीनाक्षी, असलम, परवीन, गजाला, अंजुम मौजूद रहीं।

डौला में मनाया गणतंत्र दिवस
अमीनगर सराय। आदर्श इंटर कॉलेज डौला में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य ठाकुर विनोद कुमार ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मतदान की शपथ भी दिलाई। प्रदीप कुमार, अजय कुमार, नीरज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


मतदाता दिवस की शपथ दिलाई
बागपत। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि खेल कार्यालय में मतदाता दिवस मना। इसमें धीरज पाल, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार, रवि कुमार जाटव, पंकज आर्य, रितिका सिंह, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, प्रदीप कुमार, सतेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed