फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   इमला प्रतियोगिता में आरजू ने बाजी मारी

इमला प्रतियोगिता में आरजू ने बाजी मारी

Tue, 23 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
इमला प्रतियोगिता में आरजू ने बाजी मारी
दोघट (बागपत)। सरस्वती ज्ञान मंदिर, आजमपुर मुलसम में वसंत पंचमी पर यज्ञ एवं इमला प्रतियोगिता का आयोजन किया। यज्ञ में ब्रह्मा पंडित सत्यपाल आर्य ने कहा कि वसंत पंचमी हमारे आर्य व्रत में आज से नहीं बहुत ही समय से मनाते आ रहे हैं। वसंत के प्रारंभ पर मौसम में बदलाव आना प्रारंभ होता है और वातावरण अति सुंदर हो जाता है। यज्ञ मान राधा कृष्ण आचार्य रहे। विद्यालय में कक्षा 9 व 10 के छात्र-छात्राओं की इमला प्रतियोगिता कराई । इसमें आरजू गोलियान प्रथम, दिन्या गोलियान द्वितीय और श्रेयांस तृतीय रही। तनु को सांत्वना पुरस्कार दिया। प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र शर्मा और ब्रह्मचारी आर्य ने स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। इसमें अनिल गोलियान, सोनू, धूम्मन, अभिषेक, सूरजमल, उज्ज्वल, दीपक, शनि शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


संस्कार विद्यापीठ में वसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनी
दोघट (बागपत)। संस्कार विद्यापीठ स्कूल, टीकरी में वसंत पंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की। प्रधानाचार्य सुमन चौधरी ने कहा वसंत पंचमी का उत्सव सरस्वती देवी के लिए मनाया जाता है। इसमें प्रवेश कुमार, शिल्पा तोमर, सुशील वत्स, शिल्पा जैन, नीतू शर्मा, मोनिका राठी, विकास कुमार, विकास आर्य, दीपा राठी, रचना शर्मा, शिवांगी, प्रिया, सोनिया, रश्मि, शगुन, साक्षी, राखी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed