{"_id":"5a53c09e4f1c1b4a198b58c0","slug":"171515438238-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 सदस्यों की टीम 72 गांवों में सुलझाएंगी भूमि विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
83 सदस्यों की टीम 72 गांवों में सुलझाएंगी भूमि विवाद
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। श्रावस्ती मॉडल पर जिले में भूमि के विवाद को सुलझाया जाएगा। इसके लिए तहसील स्तर पर राजस्व विभाग की 83 सदस्य टीम का गठन किया । जो पुलिस टीम को साथ लेकर 72 गांवों में निर्धारित की और तिथि में पहुंचकर भूमि विवाद के प्रकरण को समाप्त करेंगे।
जिले में भूमि विवाद के कारण कई बार कानून व्यवस्था का खतरा पैदा हो चुका है। भूमि विवाद को को सुलझाने के लिए जिले में श्रावस्ती मॉडल को लागू किया है। जहां पर राजस्व और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से विवाद को निपटारा कराया है। इस जिले में भूमि का विवाद समाप्त हो गया है। जिला स्तर पर भी इसी मॉडल पर कार्रवाई होगी। प्रशासन ने राजस्व विभाग की 83 सदस्यों की एक टीम का गठन तहसील स्तर पर किया है। इसमें नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल को शामिल किया है। इसके अलावा 83 एसएसआई, एचसीपी और सिपाही की टीम बनाई है। जिला प्रशासन ने 72 गांवों का चयन किया। इसमें पुलिस ओर राजस्व की टीम पहुंचकर भूमि के विवाद को सुलझाएगी। इसके लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की है। निर्धारित तारीख पर टीम गांव में पहुंचकर भूमि से संबंधित सभी विवाद को समाप्त कराएंगी। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि जिले में श्रावस्ती मॉडल पर भूमि का विवाद समाप्त किया जाएगा। इसके लिए टीम गठित कर तिथि निर्धारित की है।