{"_id":"5a26f5194f1c1b74698c007d","slug":"171512502553-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का तहसील में प्रदर्शन
Updated Wed, 06 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बढ़ी हुई विद्युत दरों को वापस लेने और गन्ने की समस्याओं को लेकर भाकियू ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा।
मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता तहसील बागपत में एकत्र हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर डीएम भवानी सिंह खंगारौत को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा किसान और मजदूरों के लिए जो विद्युत की दरें बढ़ाई गई है, वह गलत है। इससे काफी नुकसान पहुंचेगा। किसानों का 400 रुपये गन्ने का मूल्य निर्धारित किया जाए, क्योंकि जो दाम मिल रहा है उससे लागत की पूर्ति नहीं हो रही है। अभी तक बकाया भुगतान भी नहीं किया। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। 14 दिन में गन्ना भुगतान के आदेश दिए, लेकिन उस पर कार्य नहीं हो रहा है। नहरों की सफाई टेल तक कराई जाए। खेकड़ा तहसील क्षेत्र में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। डार्क जोन में नए कनेक्शन दिलाए जाए। नलकूप की एचपी बिना विधि प्रक्रिया जो 2008 में बढ़ाई, उसे वापस लिया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांगों को पूरा करने की मांग की । इसमें चौधरी इंद्रपाल, विनय पाल, राम नारायण, राधेश्याम शर्मा, ठाकुर तेजपाल सिंह, ब्रहम पाल, गजेंद्र बली, निशांत शर्मा, शिवदत्त, महेश शर्मा, इंद्रपाल सिंह, देश पाल, विजयपाल, त्रिलोक शर्मा, राहुल शर्मा आदि रहे।