{"_id":"5a1db9b64f1c1ba7668b6f6e","slug":"171511897526-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपुत्र हाउस प्रथम, विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मपुत्र हाउस प्रथम, विजेता सम्मानित
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। अंतिम दिन विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। उप प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि रिले रेस, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें ब्रह्मपुत्र हाउस प्रथम, यमुना हाउस द्वितीय, रावी हाउस और गंगा हाउस संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में विकास, खुशी, अक्षिता, वंशिका, सीनियर वर्ग में सोनम पंवार, नैना, संध्या शर्मा, खुशी, अक्षय ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रबंधक जयचंद दरोगा और प्रधानाचार्य महक सिंह हुड्डा ने विजेताओं को सम्मानित किया। कृष्णा जयंत, रविंद्र कुमार, पूजा नेगी, संगीता तोमर, विकास शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन