{"_id":"5a15d5924f1c1ba7678bd373","slug":"171511380370-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा में जुलूस पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा में जुलूस पर प्रतिबंध
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव की अति संवेदनशीलता के चलते पुलिस-प्रशासन ने सख्ती कर दी है। उपजिलाधिकारी खेकड़ा आशीष कुमार ने बताया जुलूस निकालने की इजाजत न देने के साथ ही प्रत्याशियों को तीन लोगों के साथ ही जनसंपर्क करने की इजाजत दी है। गोपनीय विभाग एवं पुलिस की रिपोर्ट को गंभीरता से लेकर उपजिलाधिकारी ने जुलूस निकालने एवं भीड़ के साथ जनसंपर्क करने पर प्रतिबंध लगाया है। अब केवल तीन लोगों के साथ ही प्रत्याशी जनसंपर्क कर सकेगा। उन्होंने बताया पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। यदि किसी ने आदेश की अवहेलना की तो तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। प्रत्येक दशा में चुनाव शान्ति पूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
व्हाट्स एप पर चल रही चुनावी चर्चा
बागपत। व्हाट्स एप पर प्रत्याशियों को वोट करने और चुनाव के माहौल पर चर्चा हो रही है। ग्रुप में वोटरों से दावेदार को जीतने पर बहस भी हो रही है। नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद की दौड़ पर बातें हो रही है। सभी अपने-अपने पक्ष के दावेदार के लिए वोटों की अपील कर रहे है। पोस्टर से लेकर होर्डिंग पर लगे फोटो और चुनाव चिह्न को बताकर 29 नवंबर मतदान करने करने के लिए समर्थक वोट मांग रहे हैं। सुबह से ही ग्रुप पर लोग सक्रिय हो जाते हैं जो देर रात तक इसी मुद्दे पर चर्चा करते रहते हैं। इसके अलावा फेस पर भी चेयरमैन कौन बनेगा इस पर सवाल पूछे जा रहे हैं। सवाल के जवाब पर लोग अपनी राय दें रहे हैं।