{"_id":"5a132ebf4f1c1b0d698bcf19","slug":"171511206591-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुर बराल में बुखार से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनपुर बराल में बुखार से बच्ची की मौत
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला। बुखार कर कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। किशनपुर बराल गांव की तीन वर्षीय बच्ची की बुखार से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की लाइन लगी हुई है।
किशनपुर बराल गांव के इसराईल की पुत्री रूकसाना (3) पिछले तीन दिन से उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने उसका गांव के ही चिकित्सक से इलाज कराया था। हालत में सुधार न होने पर उसको बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी सोमवार को अचानक ओर ज्यादा हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बच्ची के शव को लेकर घर पर पहुंचे। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा का कहना है कि बुखार से बच्ची का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। साथ ही गांव में हेल्थ कैंप लगाया जाएगा।
डेंगू बुखार से बैंक प्रबंधक की मौत
बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा पर तैनात प्रबंधक अरविंद को दो दिन पहले बुखार हो गया था। नगर सहित मेरठ व अन्य जगहों पर स्थित अस्पतालों में इलाज भी कराया गया, लेकिन सोमवार की तड़के नगर के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बैंक कर्मचारियों के अनुसार उन्हें डूेंग बुखार था। शोक संवेदना देने वालों कर्मचारी भूपेंद्र सिंह सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
अस्पताल में बुखार के मरीजों की भरमार
बागपत। सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल में मरीजों की भरमार है। इनमें अधिकांश मरीज बुखार से ग्रस्त है। जिला अस्पताल में सोमवार को भी सैकड़ों मरीज बुखार के पहुंचे। चिकित्सकों ने इलाज करके भेज दिया। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि बुखार के मरीजों की संख्या में पहले की अपेक्षा कमी आई है।