{"_id":"5a0755104f1c1bc8678baba6","slug":"171510429968-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच राजपुर खामपुर ने जीता, पहले दिन हुए छह मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच राजपुर खामपुर ने जीता, पहले दिन हुए छह मैच
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेड़ा हटाना गांव में तीन दिवसीय जूनियर दांगी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ रालोद नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी ने किया। 12 गांवों की टीमों ने भाग लिया।
शनिवार को हुई कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन क्षेत्र की 12 गांवों की टीमें खेल स्थल पर पहुंचकर भाग लिया। इन टीमों का गांव के लोगों ने स्वागत किया। इसमें पहला मैच राजपुर खामपुर ने छपरौली को हराया। इसके बाद मलकपुर ने नौरोजपुर गुर्जर, पाबला बेगमाबाद की टीम ने बड़ौली की टीम को हराया, खेड़ा हटाना की टीम ने बिहारीपुर को हराया। शबगा ने बदरखा और लुहारी ने खेड़ा हटाना की टीम को हराकर विजयश्री हासिल की। रालोद नेता सतीश चौधरी ने कहा कि खेल में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। जो विजेता टीम होगी, उसको सम्मानित करें, क्योंकि सभी टीमें अपने क्षेत्र की हैं। इनमें से ही खिलाड़ी बाहर निकाल कर क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। इसमें रविंद्र प्रधान, संसार सिंह, जयवीर चेयरमैन, विनीत फौजी, राजफूल प्रधान, डॉ. जयप्रकाश, रमेश सूबेदार, अंकित, सत्येंद्र प्रधान आदि रहे।