{"_id":"599dd9df4f1c1bcf018b4604","slug":"171503517151-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों का तहसील में प्रदर्शन
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्कूली बच्चों को नई पुस्तकें और यूनिफार्म न मिलने पर बुधवार को अभिभावकों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा शिक्षा विभाग के अफसरों पर अनदेखी के कारण ही बच्चों को किताबें नहीं मिली।
नाराज अभिभावकों ने कहा नया शिक्षा सत्र शुरू होते डेढ़ पांच माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक न तो अधिकांश स्कूलों में नई पुस्तकें पहुंची है और न ही यूनिफार्म। उन्होंने कहा खंड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही के कारण मजबूरन बच्चों को पुरानी किताबों से शिक्षण-कार्य करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई कराने की मांग की। एबीएसए डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा जितनी किताबें और यूनिफार्म उन्हें उपलब्ध हुई है, सभी का वितरण कर दिया। प्रदर्शन में इमरान, जमील, शकील, अब्दुल, शौकत, इकबाल, मेहरबान, अयूब, कासिम, कालू, बिट्टू आदि रहे।