{"_id":"597cdd5a4f1c1b991d8b4837","slug":"171501355354-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिस्टू ज्योति कान्वेट में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ शपथ ग्रहण समारोह 16-32-20","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिस्टू ज्योति कान्वेट में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ शपथ ग्रहण समारोह 16-32-20
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों को ग्रहण कराई जिम्मेदारियों की शपथ
बड़ौत (बागपत)। क्रिस्टु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम के बीच शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा।
मुख्य अतिथि माननीय विधायक कृष्णपाल मलिक, प्रधानाचार्य डा. सिस्टर जस्सी जोसऔर व मदर मैनेजर रिनी जार्ज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। बड़ौत विधायक केपी मलिक का स्वागत सिस्टर प्रिंसिपल ने स्मृति चिह्न भेंट करके और मदर मैनेजर रिनी जार्च के द्वारा शॉल ओढ़ाकर किया गया। सिस्टर प्रिंसिपल ने उनका स्वागत किया और बच्चों को आगे चलकर देश का नेतृत्व करने की प्रेरणा दी। बच्चों को अनुशासन और विकास में योगदान देने की तरह-तरह की जिम्मेदारियों की शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम में अभिरूप को हेड ब्वाय और अभय को वाइस हेड ब्वाय तथा हर्षी को हेड गर्ल और वंशिका को वाइस हेड गर्ल चुना गया।
इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। तुषार, वश, देवव्रत और अनुराग आदि बच्चों ने देशभक्ति के नाटक, झांकियां प्रस्तुत की। बालिकाओं ने कथक और भरत नाटयम प्रस्तुत किए। विधायक ने बच्चों को पौधरोपण और स्वच्छता में सहयोग देकर देश को खुशहाल बनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय के लीगल एडवाइजर अरविंद, अभिभावक प्रतिनिधि सोहनपाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ममता ने किया। सिस्टर अमला सिस्टर सौम्या, सुनिता आदित्य, जाबी, हर्षिता आदि का सहयोग रहा।