{"_id":"63bc691b66ad083402528668","slug":"17-pregnant-women-marked-in-high-risk-category-on-chc-kahkra-news-mrt62116867","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सीएचसी पर 17 गर्भवती हाई रिस्क श्रेणी में चिंहित, 130 गर्भवतियों को चिकित्सको ने दिया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सीएचसी पर 17 गर्भवती हाई रिस्क श्रेणी में चिंहित, 130 गर्भवतियों को चिकित्सको ने दिया उपचार
विज्ञापन
सीएचसी पर 17 गर्भवती हाई रिस्क श्रेणी में चिह्नित
खेकड़ा। सीएचसी पर आयोजित हाई रिस्क प्रेग्नेंसी डे पर जांच में 17 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी अंतर्गत चिह्नित की गईं। चिकित्सकों ने उन्हें उपचार और गर्भकाल में सुरक्षित रहने के बारे में जानकारी दी।
सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी पर आयोजित शिविर में चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं के बीपी, वेट, हीमोग्लोबिन, कोविड टेस्ट आदि की जांच की। डॉ. प्रगति अग्रवाल, डॉ. दीप्ति चौधरी और डॉ. साजिया ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने के महत्व के बारे में बताया। शिविर में चिकित्सकों ने 130 गर्भवती महिलाओं की जांच की। इनमें 17 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेन्सी के तहत चिंह्नित की गईं। उन्हें फल, बिस्किट वितरित कर सावधानी बरतने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान आरिफा तबस्सुम, प्रशांत, सुजित आर्य, नफीस खान, मोहित आदि मौजूद रहे।