फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   17 crore 42 lakh honor fund in the account of 87 thousand farmers

87 हजार किसानों के खाते में 17 करोड़ 42 लाख की सम्मान निधि

Fri, 25 Dec 2020 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
17 crore 42 lakh honor fund in the account of 87 thousand farmers
बागपत कलक्ट्रेट में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में महि? - फोटो : BAGHPAT
- भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया
विज्ञापन

- सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि कृषि कानून से होगा किसानों का भला
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिले के 87 हजार 128 किसानों के खाते में 17 करोड़ 42 लाख 56 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों ने किसानों को आजादी की नई सुबह दी है। नए कृषि कानूनों से देश के प्रत्येक किसान का भला होगा।
कलक्ट्रेट के लोकमंच पर सांसद डॉ सत्यपाल सिंह और डीएम शकुंतला गौतम ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि सरकार के लिए अन्नदाता का सम्मान सर्वोपरि है। कृषि कानून से देश में किसानों के लिए नया सवेरा हुआ है। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों को सीधी मदद पहुंचाने का काम किया है। कोरोना काल में भी किसानों की मदद नहीं रोकी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुुर्जर, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने भी सरकार की योजना को सराहा। डीएम शकुंतला गौतम, एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, जिला कृषि अधिकारी डॉ सूर्यप्रताप सिंह, सीएमओ डॉ आरके टंडन, डीडीओ हूबलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस तरह किसानों को दिया सम्मान
किश्त धनराशि
पहली 113273
दूसरी 31796
तीसरी 33945
चौथी 50427
पांचवीं 72477
छठीं 65053
रूबरू हुए प्रधानमंत्री तो खिल गए किसानों के चेहरे
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव प्रसारण के जरिए देश के किसानों से रूबरू हुए। लोकमंच पर जिले के सैकड़ों किसानों ने लाइव प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून के विषय में विस्तार से समझाया। प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखकर निकले किसानों ने कहा कि कृषि कानून से कोई नुकसान नहीं है। मीतली के किसान राजेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी अनुदान की धनराशि और गोल्डन कार्ड भी बांटे
बागपत। लोकमंच पर सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। इसके अलावा जिले में शादी अनुदान योजना के अंतर्गत भी लाभार्थियों को 20 -20 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। लाभार्थियों के सर्टिफिकेट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed