फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   17 buses returned from Maha Kumbh, will operate on four routes

Baghpat News: महाकुंभ से लौटीं 17 बसें, चार मार्गों पर होगा संचालन

Sat, 22 Feb 2025 10:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 22 Feb 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
17 buses returned from Maha Kumbh, will operate on four routes
बड़ौत। महाकुंभ से शनिवार को 17 बसें वापस डिपो पर लौट आई हैं। इनका अमीनगर सराय, मेरठ, शामली समेत चार रूट पर संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इन मार्गों के यात्रियों को पिछले एक माह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

डिपो में निगम के साथ ही अनुबंधित 167 बसें हैं। इनमें से करीब एक माह पूर्व 120 बसों को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भेजा गया था। इनके जाने से यहां पर बसों का टोटा हो गया था और काफी रूटों पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मगर, पिछले कई दिनों से महाकुंभ से बसों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया और महाकुंभ से 72 बसें वापस आ गईं थी।
विज्ञापन

इनको पहले से निर्धारित रूटों पर लगा दिया गया था। इसके अलावा शनिवार को 17 बसें वापस आ गई। इन बसों का संचालन अमीनगर सराय, मेरठ, शामली, दिल्ली के रूटों पर किया जाएगा। इन मार्गों पर बसों की ज्यादा कमी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी और डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा था। बसों के चलने से इन मार्गों पर चलने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed