फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चुनाव चिन्ह आवंटित, 13 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

चुनाव चिन्ह आवंटित, 13 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

Fri, 29 Mar 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
चुनाव चिन्ह आवंटित, 13 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव
बागपत। लोकसभा चुनाव में नाम वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी ने फार्म वापस नहीं लिया। अब 11 राजनीति दल और दो निर्दलीय प्रत्याशी बागपत से चुनाव मैदान में रह गए हैं। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया है। निर्दलीय उम्मीदवारों को चिन्हों का आवंटन किया। अब रालोद उम्मीदवार जयंत चौधरी और वर्तमान भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह में सीधी टक्कर होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बागपत लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए 18 मार्च को अधिसूचना जारी की । बृहस्पतिवार को नाम वापसी का दिन निर्धारित था। किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। लोकसभा क्षेत्र में 13 उम्मीदवार चुनाव लडे़ंगे। डीएम पवन कुमार ने चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया है। राजनीति दलों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को उनकी पार्टी के अनुसार सिंबल दिया। निर्दलीय को आयोग के नियमानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित किए हैं। डीएम ने बताया कि भाजपा के सत्यपाल सिंह को कमल का फूल, रालोद के जयंती चौधरी को हैंडपंप का निशान, नेशनल लोकमत पार्टी के इस्तकार अली को कैंची, भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के उत्तर कुमार जिंदल को ट्रैक्टर चलाता किसान, आपकी अपनी पार्टी के देवेंद्र को बैटरी टार्च, भारतीय नौजवान दल के प्रवीण योगी को किचन सिंक, अखिल भारतीय लोकदल के मनोज राणा को हांडी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के चौधरी मोहकम को चाबी, सर्वजन लोकशक्ति पार्टी के रामकुमार को ऑटो रिक्शा, हिंदुस्थान निर्माण दल की रूबी कश्यप को वाटर टैंक, सबसे अच्छी पार्टी के डॉ. सलीम अहमद को रूम कूलर, निर्दलीय जाफर को जूता, सुभाष को फुटबाल का चुनाव चिन्ह आवंटित किया।
विज्ञापन


बागपत लोकसभा-2019 :

कुल मतदाता- 1592290

पुरुष मतदाता- 880339
महिला मतदाता-711845

पुरुष मतदाता प्रतिशत-55.28
महिला मतदाता प्रतिशत-44.70

किस वर्ग के कितने मतदाता (लगभग) :

जाट 4.35 लाख
मुस्लिम 3.25 लाख
एससी 2.25 लाख
ब्राह्मण- त्यागी 1.40 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed