फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सड़कों पर बसों का टोटा, यात्रियों ने झेली परेशानी

सड़कों पर बसों का टोटा, यात्रियों ने झेली परेशानी

Fri, 29 Mar 2019 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर बसों का टोटा, यात्रियों ने झेली परेशानी
बागपत। मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में प्राइवेट बसों के चले जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में जगह-जगह बस स्टैंडों पर घंटों यात्री बसों की इंतजार में खड़े रहे। रोडवेज बसों की संख्या भी कम रही। इसके चलते यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर, बागपत-मेरठ, बड़ौत-मेरठ मार्ग, छपरौली-बड़ौत मार्ग, बागपत-चमरावल मार्गों पर चलने वाले प्राइवेट बसों के बृहस्पतिवार को मेरठ में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में चले जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जगह-जगह बस स्टैंडों पर यात्री बसों का इंतजार करते रहे। बसों के नहीं आने से महिलाएं, बच्चे अधिक परेशान रहे। बसों की संख्या कम होने से डग्गामार वाहन चालकों ने खूब फायदा उठाया। यात्रियों से अधिक किराया वसूला। यात्री डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य तक पहुंचे। यात्री बिजेंद्र, राजू, दिनेश, वीरेंद्र, कालू, विनोद आदि ने बताया कि उप्र परिवहन विभाग की तरफ से अतिरिक्त बसें नहीं लगाई गई, जिस कारण परेशानी हुई। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे व मेरठ-बागपत मार्ग के यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed