फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत को दस जोन और 106 सेक्टरों में बांटा

बागपत को दस जोन और 106 सेक्टरों में बांटा

Wed, 13 Mar 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
बागपत को दस जोन और 106 सेक्टरों में बांटा
बागपत। जिला पुलिस एवं प्रशासन ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी। लोकसभा चुनाव के लिए बागपत जिले को दस जोन और 106 सेक्टरों में बांटा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम पवन कुमार ने बताया कि उड़नदस्तों की छह टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

बागपत की प्रत्येक विधानसभा को जोन और सेक्टर में बांटकर निगरानी शुरू कर दी। छपरौली विधानसभा को चार जोन और 42 सेक्टर में बांटा है। बड़ौत और बागपत विधानसभा में तीन-तीन जोन और 32-32 सेक्टर में बांटा है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दे दी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम पवन कुमार ने बताया कि जोन मजिस्ट्रेट अपने जोन और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने एरिया में निरीक्षण करेंगे। प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं का सत्यापन रिपोर्ट सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को उपलब्ध कराएंगे। निर्वाचन के दौरान शांति व्यवस्था से संबंधित यदि कोई विपरीत तथ्य प्रकाश में आता है, तब तत्काल संबंधित जोनल मजिस्ट्रेट और रिटर्निंग ऑफिस को अवगत कराएंगे। उड़नदस्तों की छह टीमों का गठन किया।
विज्ञापन


थाने और चौकियों को बनाया जोन मुख्यालय
बागपत। लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा के थाने और चौकियों को जोन का मुख्यालय बनाया। थानों से ही कार्य किया जाएगा। छपरौली विधानसभा में छपरौली थाना, रमाला थाना, पुलिस चौकी दाहा, बिनौली थाना जोन मुख्यालय बनाया। बड़ौत विधानसभा में बड़ौत थाना, सरूरपुर कलां चौकी को और बागपत विधानसभा में बागपत थाना, खेकड़ा थाना, सिंघावली अहीर थाना को जोन मुख्यालय बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के लिए वाहनों की कराई व्यवस्था
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए मतदान कर्मचारियों के लिए वाहनों की व्यवस्था कर दी। उड़नदस्ते के लिए 11 वाहन, हल्के वाहन 150, भारी वाहन 250 और मिनी बस 125 वाहनों की व्यवस्था कर ली गई है। इसके अलावा उड़न दस्तों के वाहनों में जीपीएस लगाने की कार्रवाई की गई है। निर्वाचन कार्यालय की ओर से छह उड़न दस्तों के वाहनों में जीपीएस लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed