{"_id":"5c71a0eabdec2208d27b24bd","slug":"161550950634-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के हुनर को पहचानकर नई उड़ान दें - सन्दीप चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे के हुनर को पहचानकर नई उड़ान दें - सन्दीप चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में शनिवार को एक शैक्षिक सेमिनार का आयोजन किया। इसमें प्रसिद्ध शिक्षाविद और शैक्षिक काउंसलर संदीप चौधरी ने शिक्षकों को शिक्षण की बारीकियां समझते हुए उन्हें बच्चों के अंदर की प्रतिभा को पहचानकर उनकी प्रतिभा को नई उड़ान देने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कहा कि हर बच्चे में विषय प्रकार के लक्षण होते हैं । शिक्षक को केवल उन्हें परखने और निखार कर दुनिया के सामने लाने की आवश्यकता होती है। इसके लिए शिक्षक को एकाग्र होकर बच्चे के साथ जुड़ने की आवश्यकता है। मेडिटेशन इसमें विशेष सहयोग करता है। शिक्षक को बच्चे को लगातार प्रेरित करना चाहिए कि जिस उद्देश्य के लिए तुम शिक्षा प्राप्त कर रहे हो, उससे दुनिया को भी लाभ हो। उन्हें बड़ा लक्ष्य रखने के लिए लगातार प्रेरित करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि बच्चों को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना चाहिए। प्रतिस्पर्धा बच्चों आगे बढ़ने और उद्देश्य प्राप्त करने के लिए अग्रसर करती है। उन्होंने इस प्रक्रिया में शिक्षकों की भूमिका को बहुत अहम बताया। संस्था के प्रधानाचार्य के के त्यागी ने संदीप चौधरी का आभार जताया। इसमें अरुण मलिक, राजकुमार शर्मा, अमित, अरविंद, नदीम , बृजेश तोमर, निकुंज, उमा तोमर, ममता रुहेला, वर्षा, वंदना, पूजा, कलसुम, प्रीति, व नीलम तोमर रहे।