फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली विधायक ने विधानसभा में विभिन्न मुद्दे उठाये

छपरौली विधायक ने विधानसभा में विभिन्न मुद्दे उठाये

Tue, 19 Feb 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
छपरौली विधायक ने विधानसभा में विभिन्न मुद्दे उठाये
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली से बीजेपी विधायक सहेंद्र सिंह ने विधानसभा में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व अन्य मंत्रियों के समक्ष क्षेत्रीय समस्याओं से संबधित मुद्दों को रखा।

छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने विधानसभा में राजकीय महाविद्यालय छपरौली में स्थित विज्ञान वर्ग व वाणिज्य वर्ग कक्षाओं का सरकार द्वारा संचालन कराने एवं इंटर कॉलेज में नियमित पदों पर अध्यापकों की नियुक्ति कराने को लेकर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से प्रश्न किया और बताया कि क्षेत्र के विद्यालयों में अध्यापकों की कमी होने के कारण क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है। बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गांव किरठल में निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर पॉलिटेक्निक का शिक्षण सत्र शुरू कराने का मुद्दा प्राविधिक शिक्षा मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के समक्ष रखा। गांगनौली में पशु सेवा केंद्र का निर्माण करवाने के लिए उन्होंने पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल से प्रश्न किया। विधायक ने ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह से छपरौली के ब्लॉक बिनौली को दो भागों में विभाजित कर नया ब्लॉक बनाने की मांग उठाई। उन्होंने लूंब में उपस्वास्थ्य केंद्र को अप ग्रेड कराकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष प्रश्न उठाया। वहीं उन्होंने बरनावा महाभारत कालीन लाक्षागृह जो जर्जर है पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का मुद्दा भी पर्यटन मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने शीघ्र निराकरण का भरोसा दिया
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed