{"_id":"5c65cda0bdec222bf4529074","slug":"161550175648-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की आय दोगुनी करेगी सरकार : तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की आय दोगुनी करेगी सरकार : तोमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता विजयपाल सिंह तोमर ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा है किसानों की आय बढ़ाना है। जिस पर कार्य किया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से की गई कृषि से कृषकों की आय बढ़ेगी और लाभ ज्यादा होगा। बढ़ती जनसंख्या पर भी उन्होंने चिंता जताई।
बृहस्पतिवार को भारतीय किसान संघ मेरठ और चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान बागपत के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय कृषक उन्नति में पशुपालकों का योगदान विषय पर एक दिवसीय विचार गोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर रहे। इस मौके पर उन्होंने कृषि तकनीक के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसानों को तकनीकी के आधार पर कृषि करनी चाहिए और मौसम के आधार पर भी फसल की बुआई। विचार गोष्ठियों में आधुनिक तकनीकी को बताकर कृषकों को उन्नत बनाया जाता है। बढ़ती जनसंख्या और सीमित संसाधन परेशानी का कारण बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कई देशों की जनसंख्या को जोड़ लें तो उन सब के बराबर भारत की जनसंख्या है। जनसंख्या नियंत्रण हो जाए तो सभी को लाभ मिलेगा। इसमें बतौर विशिष्ट अतिथि डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा आय बढ़ाने के लिए कृषकों को जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कृषि और पशुपालन एक दूसरे के पूरक हैं। इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. प्रवीण मालिक, जिला पंचायत अध्यक्ष शामली प्रसन्न चौधरी, भारतीय किसान संघ के प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, बड़ौत नगर पालिका अध्यक्ष दुष्यंत तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय खोखर, प्रमोद कुमार, अरविंद कुमार, हरबीर सिंह, डॉ. सुरेश डबास, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. स्वेता, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. सुदामा, मोनिका त्यागी, अंकुर, रणवीर मौजूद रहे।