फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मौसम ने बदली करवट, देर रात हुई बारिश

मौसम ने बदली करवट, देर रात हुई बारिश

Tue, 22 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने बदली करवट, देर रात हुई बारिश
बागपत। मौसम ने करवट बदली। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। तेज हवा चली। बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को लाभ होगा। लेकिन तेज बारिश और हवा सरसों की फसल के लिए खतरा हो गया। मौसम बदलने से किसानों का कार्य प्रभावित हुआ। रात में करीब साढ़े नौ बजे बागपत सहित अन्य स्थानों पर जोरदार बारिश शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। तेज हवा चलनी शुरू हो गई थी। दोपहर करीब दो बजे जिलेभर में हल्की बूंदाबांदी हुई। तेज हवा चली। जिससे गन्ने की छिलाई का कार्य किसानों को रोकना पड़ा। सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए। दुपहिया वाहन चालकों को परेशानियां उठानी पड़ी। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ गजेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश से गेहूं और गन्ने की फसल को किसी तरह का नुकसान नहीं है। गेहूं की फसल को लाभ होगा। तेज हवा और तेज बारिश से सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। फूल झड़ने के अलावा जिस फसल पर फली आ चुकी है, उसे भी नुकसान होगा। सरसों के किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर हैं। मौसम के दो दिन तक खराब रहने की संभावना है। रात के समय करीब साढ़े नौ बजे जनपद में बागपत शहर सहित अन्य स्थानों पर तेज बारिश शुरू हो गई। इससे सैकड़ों किसानों की सांस रूक गई है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बारिश होने से क्षेत्र में चल रहे भट्ठों पर पथाई कार्य रूक गया है। वहीं कोल्हू पर भी बंद कर दिए। इससे अगले कई दिन तक कोल्हू बंद होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed