{"_id":"5c46220ebdec22738563d54e","slug":"161548100110-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना
विज्ञापन
बागपत। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर पर विभिन्न विभाग के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
सोमवार को कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पूर्व पुरानी पेंशन के स्थान पर नयी पेंशन स्कीम कानून को संसद में पास किया। इसके बाद पेंशन बंद कर दी। इसका कारण कर्मचारियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। इसके विरोध में कर्मचारी आंदोलनरत है। केंद्र और प्रदेश सरकार कर्मचारियों के अधिकार को अनदेखा कर रही है। हर बार उनको आश्वासन देकर टरका दिया जाता है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं होती है तो वह आंदोलन करेंगे और किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटने वाले है। इसकी अध्यक्षता मंच के जिला संरक्षक सत्यपाल त्यागी ने की। संचालन प्रमोद कुमार अध्यक्ष ने किया। इसमें जिला अध्यक्ष राकेश यादव, राजकुमार शर्मा, मनोज रूहेला, विचित्रवीर, सुधीर रूहेला, सुनील बंसल, प्रवेंद्र, इमरान, केके तोमर, जोनी चौधरी, प्रेम कुमार, रवि कुमार, सतेंद्र, अनिल कुमार, फारूख, अमित वर्मा, शिक्षा विभाग से विकास मलिक, ईश्वर पाल सिंह, सफाई कर्मचारी संघ से विक्की, जयविंद्र, यूपी एग्री कल्चर विभाग से संजीव कुमार, अभिषेक बालियान, कुलबीर ढाका, पंकज मलिक, डिप्लोमा संघ से गंगा सिंह, राजकुमार, सचिन, माधव मुकंद, सिंचाई नलकूप से देवेंद्र, ऋषिपाल, अटेवा संघ से सुभाष शर्मा, योगेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।