फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धर्मपाल सिंह डिग्री कॉलेज के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

धर्मपाल सिंह डिग्री कॉलेज के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Sun, 16 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
धर्मपाल सिंह डिग्री कॉलेज के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

धर्मपाल सिंह डिग्री कॉलेज, आदमपुर पुसार की मान्यता रद्द कराने की मांग को लेकर एलएलबी के छात्रों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
शनिवार को छात्र विशेष तोमर के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी द्वारा सत्र 2018 का परीक्षा केंद्र धर्मपाल सिंह डिग्री कॉलेज आदमपुर पुसार को बनाया। इसमें सभी छात्र-छात्राओं ने एलएलबी चार सेमेस्टर की परीक्षा जून 2018 में दी । कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण कुछ छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिका (कापी) बदल दी। इससे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें रिजल्ट में फैल दर्शाया गया। छात्रों ने इसकी शिकायत चौधरी चरण सिंह विवि को दी। इसके बाद जांच कमेटी भी बैठाई गई। इसमें कॉपी बदले जाने की पुष्टि भी हुई। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के चलते छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया।
विज्ञापन

छात्रों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इसमें कॉलेज की मान्यता रद्द कराने और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। छात्रों ने कहा यदि कॉलेज पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो वे इसके विरुद्ध आंदोलन करेंगे और इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे। छात्रों ने कहा जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं की जाती, तब तक कॉलेज को प्राइवेट फॉर्म भरने की अनुमति न दी जाए। इस विशेष तोमर, पूजा, दीपा, हरीश दांगी, जितेंद्र, अमरपाल बालियान, अंकित तोमर, आबिद चौधरी, समा प्रवीन, रेखा, अजय कुमार, राजीव कुमार आदि रहे। दूसरी तरफ कॉलेज के प्रबंधक देशपाल ने कहा कुछ लोग कॉलेज की छवि खराब करने के लिए गलत प्रचार कर रहे हैं। इस संबंध में विवि प्रशासन और जिला प्रशासन को बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed