फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हरियाणा केसरी सुभाष ने एक लाख की कुश्ती जीती

हरियाणा केसरी सुभाष ने एक लाख की कुश्ती जीती

Wed, 28 Nov 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा केसरी सुभाष ने एक लाख की कुश्ती जीती
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव में मंगलवार को स्व. चौधरी महावीर सिंह विशाल दंगल का आयोजन किया, इसमें एक लाख की सबसे बड़ी कुश्ती सुभाष हरियाणा केसरी ने सुनील दिल्ली को हराकर जीती। जबकि 51 हजार रुपये की दूसरी बड़ी कुश्ती महाशुभ मलकपुर ने राजेश हरियाणा को हराकर जीती। दंगल देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। विजेता पहलवानों को ट्राफी और नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी शैलेष कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की हरिद्वार के कुलपति डॉ. नरेंद्र शर्मा, एसडीएम बड़ौत आशीष कुमार, एसडीएम बागपत विवेक यादव, सीओ रामानंद कुशवाहा, पूर्व एशियन पहलवान सुभाष, प्रधान कृष्णपाल, डॉ. प्रताप लोयन, दीपक प्रधान और श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने किया।
विज्ञापन

दंगल में एक लाख रुपये की सबसे बड़ी कुश्ती सुनील दिल्ली और सुभाष हरियाणा केसरी के बीच हुई, इसमें सुभाष हरियाणा केसरी ने शानदार दाव पेंच दिखाकर कुश्ती जीती। दंगल की 51 हजार की दूसरी बड़ी कुश्ती पूर्व एशियन सुभाष पहलवान के बेटे महाशुभ मलकपुर और राजेश हरियाणा के बीच हुई, इसमें महाशुभ ने राजेश हरियाणा को पटखनी देकर कुश्ती अपने नाम की। दंगल की तीसरी बड़ी कुश्ती 31 हजार रुपये की कविता हरियाणा और स्कूल नेशनल चैंपियन दीपिका हरियाणा के बीच हुई, इसमें कविता विजयी रही। 21 हजार की कुश्ती कोमल दिल्ली और सरिता के बीच हुई, इसमेें सरिता विजयी रही। विजेता पहलवानों को एसपी शैलेष पांडेय, कुलपति डॉ. नरेंद्र शर्मा, पूर्व एशियन पहलवान सुभाष, कृष्णपाल प्रधान और डा. प्रताप लोयन ने सम्मानित किया। खलीफा की भूमिका जयभगवान, अशोक, अजित और हरपाल ने निभाई। दंगल को सफल बनाने में डॉ. विजय सिंह, डॉ. नीटू, इंद्रपाल प्रधान, ग्राम सचिव रोहित खोखर, उपेंद्र चौधरी, डॉ. राजपाल सिंह, जयवीर सिंह एडवोकेट, अनिरुद्ध प्रधान, धर्मेंद्र तोमर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed