{"_id":"5b9d6284867a557f032ac8c7","slug":"161537041028-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औढ़ापुर और चौबली में जलभराव के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औढ़ापुर और चौबली में जलभराव के विरोध में प्रदर्शन
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। औढ़ापुर और चौबली गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में एकत्र होकर जलभराव की समस्या के विरोध में प्रदर्शन किया। बाद में समस्या के निस्तारण के लिए ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर बीडीओ से कार्रवाई की मांग उठाई।
औढ़ापुर गांव के ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पिछले तीन-चार सालों से पूरे गांव के ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिस कारण गांव मेें संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रदर्शन कर जल्द कार्रवाई की मांग की। उधर, चौबली गांव में भी पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को एक दशक से जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि बिना बरसात के ही गांव के गलियों मेें हर समय एक से दो फुट तक गंदा पानी भरा रहता है। स्कूली बच्चों, महिलाओं व युवतियों के अलावा ग्रामीणाें को गंदे पानी से आना जाना पड़ रहा है। जिस कारण वे संक्रामक रोग की चपेट मेें आ रहे हैं। मांग करने वालों मेें दीपक, रामबीर, रोहित कुमार, पवन कश्यप, पप्पू कश्यप, नरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, प्रमेंद्र, पप्पन कुमार, चंद्रपाल सिंह और अशोक शामिल रहे। बीडीओ प्रेमचंद ने सचिवों को गांव भेजकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।