{"_id":"5b957c98867a557ffd36856d","slug":"161536523416-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव की तैयारी, बच्चों पर पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव की तैयारी, बच्चों पर पड़ रही भारी
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी बच्चों पर भारी पड़ रही है, क्योेंकि नगर व क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की बीएलओ के रूप में ड्यूटी लगा दी। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। उधर बीएलओ ड्यूटी कटवाने के लिए लगातार शिक्षक तहसील के चक्कर काटकर एसडीएम से गुहार लगा रहे हैं।
इसे प्रशासनिक अफसरों की चूक कहें या फिर लोकसभा चुनाव 2019 का दबाव, क्योंकि चुनाव होने में अभी एक साल का वक्त है, लेकिन अभी से ही प्रशासन की ओर से नगर व क्षेत्र में स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों मेें तैनात शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगा दी। हैरान करने वाली एक बात यह भी है कि कई विद्यालयों मेें तैनात अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई गई है। कई विद्यालयों मेें तैनात सभी शिक्षकों की बीएलओ के रूप में ड्यूटी लगा दी, इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
हालांकि बीएलओ ड्यूटी कटवाने के लिए लगातार शिक्षक तहसील पर प्रदर्शन कर एसडीएम से गुहार लगा रहे हैं। इस संबंध में एबीएसए विनोद वर्मा ने कहा अभी से ही प्रशासन लोकसभा चुनाव में जुट गया है। इसमें ऐसे शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है जो विद्यालय में एक या दो शिक्षक ही है। एसडीएम आशीष कुमार ने कहा शासनादेश पर शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ में लगाई गई है। यदि परेशानियों बढ़ती है तो जांच कर ड्यूटी कटवाए दी जाएगी।