फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ‘जिनके हौसलों में उड़ान है, उनका सारा आसमान है’

‘जिनके हौसलों में उड़ान है, उनका सारा आसमान है’

Mon, 27 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
‘जिनके हौसलों में उड़ान है, उनका सारा आसमान है’
बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह है। सैंकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवेदन कर रहे हैं। अगर आपने फार्म नहीं भरा तो जल्द से जल्द भरें। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट https://foundation.amarujala.com/ या फिर अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ या फिर इस लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari chhatravritti-2018 पर जाकर फार्म भरा जा सकता है। फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा ऑनलाइन नहीं बल्कि विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। फार्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 55 शहरों का विकल्प फार्म में दिया है। पिछली बार की तरह ही इस बार नवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नवीं से 12वीं कक्षा तक में पढने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन :
एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव का कहना है कि मेधावी बच्चों की शिक्षा के लिए यह उम्दा प्रयास है। छात्रवृत्ति की मदद से बच्चे पढ़ाई जारी रख सकेंगे। अधिक से अधिक बच्चों को योजना में शामिल होना चाहिए। शिक्षक और अभिभावक बच्चों को इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


वर्जन :
छपरौली विधायक सहेंद्र सिह रमाला ने कहा कि इस तरह की छात्रवृत्ति पढ़ाई के लिए बेहद सदुपयोगी है। छात्र-छात्राएं अधिक से अधिक छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हों और छात्रवृत्ति हासिल कर पढ़ाई का सपना पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed