{"_id":"5b4668db4f1c1b76678b4762","slug":"161531341019-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित टीकाकरण में लापरवाही नहीं होगी सहन : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित टीकाकरण में लापरवाही नहीं होगी सहन : डीएम
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला स्वास्थ्य समिति की भौतिक समीक्षा की और पल्स पोलियो कार्यक्रम की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक ली।
डीएम कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाए। कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के प्रति लापरवाही करने वाले चिकित्सकों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी लक्ष्य मिले, उसके सापेक्ष कार्य कर मासिक प्रगति समीक्षा अवश्य दें। स्वास्थ्य सेवाओं की जो योजना चल रही हैं उन्हें जन-जन तक पहुंचाया जाए। डीएम ने कहा प्रमुख सचिव जनपद नोडल अधिकारी के आदेशानुसार सभी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई अवश्य होनी चाहिए। नियमित टीकाकरण में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पतालों से डॉक्टर गायब रहते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग परीक्षण नहीं होने चाहिए। बच्चों के लिंगानुपात में सुधार किया जाए। स्वास्थ्य केंद्रों पर जनता को बेहतर सुविधा दी जाए, जिससे किसी को बाहर जाना ना पड़े। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, सीडीओ पीसी जायसवाल, एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, डॉ. यशवीर, मनीष पांडेय, अनुज श्रीवास्तव मौजूद रहे।