फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आदमपुर में ग्रामीण की मौत पर मुआवजा मांगा

आदमपुर में ग्रामीण की मौत पर मुआवजा मांगा

Sat, 07 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर में ग्रामीण की मौत पर मुआवजा मांगा
आदमपुर में ग्रामीण की मौत पर मुआवजा मांगा
विज्ञापन


दोघट। आदमपुर गांव में भूख हड़ताल के दौरान बीमार हुए ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग कर शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। छह घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर परिजन संतुष्ट हुए और उन्होने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

आदमपुर गांव निवासी इंद्रपाल (60) 15 दिन पहले कुम्हार के गड्ढों की जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर था। बेटे भूपेंद्र ने बताया कि भूख हड़ताल के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई थी। एसडीएम ने भूख हड़ताल तो समाप्त करा दी थी। लेकिन पिता की हालत में सुधार नहीं हुआ था। उनका निजी चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था। उनकी हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ी गई। बृहस्पतिवार रात उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह परिजनों ने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी ने मोबाइल फोन पर परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर छह घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि व्यक्ति की बीमारी के कारण मौत हुई है। परिवार की हर संभव मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed