{"_id":"5b0074064f1c1bd6408b672c","slug":"161526756358-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यंगर्स की टीम ने 49 रनों से जीता बीपीएल का पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यंगर्स की टीम ने 49 रनों से जीता बीपीएल का पहला मैच
Updated Sun, 20 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यंगर्स ने जीता बीपीएल का पहला मैच
बागपत। बागपत प्रीमियर लीग (बीपीएल) का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पहले मैच में यंगर्स की टीम ने चाइल्डर्स की टीम को 49 रनों से हराया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर टटीरी नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने फीता काटकर पहले मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर चाइल्डर्स की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। यंगर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 109 रन बनाए, जिसमें विनायक ने 58, देव ने 10 रनों का योगदान दिया। चाइल्डर्स कीे ओर से प्रशांत, ऋषभ, सिद्धार्थ ने तीन-तीन जबकि रोहन ने एक विकेट लिया। जवाब में चाइल्डर्स की टीम ने 60 रनों पर ही ढेर हो गई। आकाश ने 12 सर्वाधिक रन बनाए। यंगर्स की ओर से विनायक, अश्वीन ने दो-दो, मुकुल, देवे, अनिरुद्ध और लक्की ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच विनायक को चुना गया। लीग चेयरमैन भूपेंद्र चौधरी ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।