फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कैराना उप चुनाव के लिए सपा ने बनाई 10 टीमें, 15 को होगी रवाना

कैराना उप चुनाव के लिए सपा ने बनाई 10 टीमें, 15 को होगी रवाना

Sun, 13 May 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कैराना उप चुनाव के लिए सपा ने बनाई 10 टीमें, 15 को होगी रवाना
बागपत। कैराना लोकसभा के उप चुनाव के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने रणनीति बनाई। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 10 टीम घोड़ा गाड़ी से कैराना में 15 से 27 मई तक वहां रहेगी। यहां पर लोगों को सपा-रालोद समर्पित प्रत्याशी तबस्सुम हसन को जीताने का आह्वान करेगी।
विज्ञापन

सरिता गार्डन में शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जिले के पदाधिकारी पहुंचे। इसमें जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि कैराना लोकसभा के उप चुनाव में सपा और रालोद के साझा उम्मीदवार तबस्सुम की जीत के लिए जिले की टीम कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि 10 टीमों का गठन किया, जो 15 से 27 कई तक घोड़ा गाड़ी से क्षेत्रों में घूमकर प्रत्याशी के पक्ष में वोटों की अपील करेगी। यहां पर साझा प्रत्याशी की लाखों वोटों से एतिहासिक जीत होगी। जिस प्रकार से गोरखपुर और फुलपुर को भाजपा को पराजित किया है, उसी प्रकार कैराना में भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा, क्योंकि जनता सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा क्षेत्र में अपराध निरंतर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान अर्जुन आवार्डी पहलवान शोकेंद्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने आम जनता को झूठे सपने दिखाकर उसके साथ धोखा किया है। गन्ना भुगतान नहीं होने के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल है। टीम में मुख्य रूप से जिला महासचिव डॉ. शकील अहमद, डॉ. जितेंद्र यादव, हाजी शकील शाह, संजय डीलर, रिफाकत, संजीव कुमार, अशोक कश्यप, सुरेंद्र पंवार को शामिल किया है। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने की। संचालन डॉ. शकील अहमद ने किया। इसमें राधेश्याम शर्मा, यामीन फौजी, नगेंद्र चौधरी, कृष्णपाल, गोविंद चौधरी, वाहिद कुरैशी, सलमा खान, सुनीता चौधरी, उस्मान, नूर हसन, वकील चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed