{"_id":"5ad8e2454f1c1b9f098b5701","slug":"161524163141-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने किया हंगामा
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने किया हंगामा
बागपत। सड़क दुर्घटना में मृतक तीन वर्षीय बच्ची का पोस्टमार्टम न होने से नाराज परिजनों ने हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम शुरू किया। तब जाकर परिजन शांत हुए। वहीं इस मामले में बच्ची के पिता ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार शाम दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड के पास ट्रक ने शामली के कैराना निवासी यामीन, उसकी पत्नी नसीमा, बेटी जिया व तमन्ना को टक्कर मार दी थी। तीन वर्षीय बच्ची जिया की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि माता-पिता व बहन घायल हो गए थे। जिला अस्पताल से मां को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर किया गया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बृहस्पतिवार को मृतक बच्ची के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। दो घंटे बाद भी चिकित्सकों ने बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं किया, इसे लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने मोबाइल पर सीएमएस डॉ बीएलएस कुशवाहा से शिकायत की। हंगामा बढ़ता देख चिकित्सकों ने तुरत-फुरत बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। इस मामले में पिता यामीन ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इस दौरान योगेश प्रधान, शरीफ, अल्लाह मेहर, यामीन, फारूख, इरफान, अकबर, रोजूद्दीन आदि शामिल रहे। इस संबंध में सीएमएस बीएल कुशवाह ने बताया कि बच्ची के पोस्टमार्टम में देरी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद पीएम करा दिया गया।