{"_id":"5ad653c04f1c1b82028b4ffc","slug":"161523995584-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधारोपण कर लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधारोपण कर लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
दरकावदा गांव में मंगलवार को वन विभाग के सौजन्य तथा ग्राम पंचायत के तत्वावधान में महिलाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
आंबेडकर स्मारक स्थल परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान कृष्णा देवी ने कंजी का पौधा लगाकर किया। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत राजपाल सिंह ने आंवले का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए, इससे वायुमंडल में स्वच्छ वायु का संचार बना रहे। उन्होंने कहा कि लगाए पौधों को सुरक्षित व संरक्षित रखने में हमें कोई कोर कसर नहीं छोड़नी चाहिए। इस दौरान महिलाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शीशम, कनकचम्पा, आम, कंजी, पीपल आदि प्रजातियों के 30 पौधे रौपे। इसमें सहायक विकास अधिकारी कृषि संजय कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी रविंद्र यादव, समाजसेवी अनिल प्रधान, वन रक्षक मनोज कुमार, कल्लू शर्मा, राजपाल, गिरवर, तारा, सलेक चंद, कृष्णपाल आदि रहे।