{"_id":"5acfad364f1c1b463d8b4dbf","slug":"161523559734-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी-कभी आरोप गलत होते हैं, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा: सत्यपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी-कभी आरोप गलत होते हैं, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा: सत्यपाल सिंह
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि उन्नाव कांड में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह विधायक ही क्यों न हो। उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी आरोप गलत भी होते हैं। यूपी सरकार न्याय करने वाली है।
कलक्ट्रेट में उन्नाव कांड को लेकर पत्रकारों के सवाल पर सत्यपाल सिंह ने कहा कि उन्हें केस की व्यक्तिगत जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट से ही उन्हें पता चला कि एसआईटी ने जांच कर रिपोर्ट सीएम को भेज दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बात को कई बार कह चुके हैं कि अगर कोई भी इसमें लिप्त मिला, चाहे विधायक हो या कोई दूसरा आदमी हो। छोटा हो या बड़ा हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। विधायक को पार्टी से बाहर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह वरिष्ठ नेताओं का कार्य है, यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसके अलावा कभी-कभी आरोप गलत भी होते हैं।