{"_id":"5aca6d164f1c1b506b8b4731","slug":"161523215638-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक कोटे से आवंटित की जाए दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक कोटे से आवंटित की जाए दुकानें
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
कस्बा दोघट में आनंद के आवास पर भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैठक हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं पर विचार किया और समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का निर्णय लिया।
मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र कुमार ढाका विंग कमांडर दिल्ली ने बताया कि सैनिकों की विधवाओं को सरकार सहायता देती है। उनकी बेटियों की शादी में 50 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद की जाती है। पूर्व सैनिकों को सैनिक कोटे से राशन की दुकान आवंटित की जाती है। जिस गांव में राशन की दुकान नहीं है, पूर्व सैनिक डीएम से मिलकर दुकान आवंटित करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि न्यायालय में पूर्व सैनिकों को कानूनी सहायता मिलती है। हर जिला कोर्ट में एक अधिवक्ता फ्री में पूर्व सैनिकों की सहायता करता है। संगठन के महासचिव सूबे सिंह ढाका ने बताया कि बागपत में कैंटीन, ईसीएच, जिला कल्याण बोर्ड के लिए भवन मिला है, उसके रख रखाव के लिए 9.99 लाख रूपये सांसद ने अपनी निधि से दिए हैं। जिलाधिकारी से कैंटीन व अस्पताल के लिए सात सौ मीटर जमीन मांगी है। बैठक में मांग की कि रोडवेज बसों में किराए में छूट एवं नगर पंचायत व नगर पालिकाओं में टेक्स माफ होना चाहिए। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा। आनंद, अंकुल पंवार, तेजवीर सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामपाल सिंह ने की व संचालन मास्टर महेंद्र सिंह राठी ने किया। इसमें भीम सिंह, जिलाध्यक्ष वीरपाल राठी, प्रेमपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, रामपाल सिंह, रामपाल सिंह, रामनिवास, भोपाल सिंह, ईश्वर सिंह, ब्रहम पाल सिंह, राजकुमार, कैप्टन कुमारी सच्ची पंवार आदि रहे।