फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भ्रष्टाचार करने वाले अफसरों की खैर नही : मौर्य

भ्रष्टाचार करने वाले अफसरों की खैर नही : मौर्य

Fri, 06 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार करने वाले अफसरों की खैर नही : मौर्य
बड़ौत (बागपत)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अफसरों को चेताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान और आम जन की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो बख्शे नहीं जाएंगे। भ्रष्टाचार करने वाले अफसरों की खैर नहीं। उन्होने कहा केंद्र सरकार ने आरक्षण के अंदर वर्गीकरण की पहल की है, जिस पर प्रदेश सरकार भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कश्यप समाज ने आरक्षण की जो मांग रखी है, उसके समाधान के रास्ते निकालने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा देश ही नहीं विदेश की ताकतें भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन यह संभव नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिगंबर जैन कॉलेज के मैदान पर महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ने कहा कि शिकायतें मिलती रहती हैं कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता यदि अफसर के पास पहुंचे तो सर्वोच्च प्राथमिकता कार्यकर्ता का अफसर सम्मान कर समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा लापरवाही करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा अधिकारी आम जन की समस्याएं सुनें और त्वरित गति से समस्या का समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा गरीब का हक लूटने वाले भ्रष्टाचारी अधिकारी कुर्सी पर नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चार साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इतना कार्य किया है, जितना कांग्रेस की सरकार ने 60 साल में भी नहीं किया था। इस हकीकत को देश का गरीब जानता है। उन्होंने कहा पिछले एक साल में भाजपा की प्रदेश सरकार ने विकास कराए हैं, जबकि पिछली दो सरकारों ने विकास का पहिया रोक दिया था। उन्होंने कहा थानों का संचालन अपराधी कर रहे थे। उन्होंने कहा पूरा प्रदेश नहीं बदला, लेकिन भाजपा ने संकल्प लिया है, प्रदेश को बदलकर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे निकले, सफलता का द्वार शिक्षा से मिलता है। अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त करें। शिक्षा से सफलता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बागपत के विधायक योगेश धामा, बड़ौत के विधायक केपी मलिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, बड़ौत नगर पालिका के चेयरमैन अमित राणा, महर्षि कश्यप जयंती समारोह की आयोजन समिति के संयोजक अनिल कश्यप, जगवीर, संदीप, राकेश, अशोक, जसवंत, प्रमोद, साहब सिंह, राज सिंह, राजवती, सत्यवती, प्रेम सिंह, रविंद्र राठी, गन्ना के समीति के चेयरमैन धूम सिेंह, डॉ. नीरज कौशिक, पुष्पेंद्र तोमर, भास्कर दत्त शर्मा, डॉ. आत्माराम तोमर, चंद्रवीर तोमर आदि उपस्थित रहे। इसकी अध्यक्षता दिल्ली के पूर्व कमिश्नर केसी कश्यप ने किया। संचालन ओमपाल सिंह कश्यप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed