{"_id":"5ab94c534f1c1b2d3e8b496d","slug":"161522093139-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत जनपद के निशानेबाजो ने सर्वाधिक अंक बनाकर अग्रता बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत जनपद के निशानेबाजो ने सर्वाधिक अंक बनाकर अग्रता बनाई
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
जौहड़ी स्थित बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर चल रही स्वर्गीय प्रताप सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को हुए मुकाबलों की स्पर्धाओं में बागपत जनपद के निशानेबाजों ने सर्वाधिक अंक बनाकर अग्रता बनाई।
चैंपियनशिप की एयर रायफल पीप साइट पुरुष वर्ग स्पर्धा में बागपत के विकास कुमार और सुमित तोमर सर्वाधिक अंक बनाकर आगे रहे। इसी स्पर्धा के यूथ पुरुष वर्ग में शामली के रोहित कुमार अव्वल रहे। जबकि महिला वर्ग में हापुड़ की मनीषा कंसल और मेरठ की काजल यादव ने अग्रता हासिल की। एयर पिस्टल एनआर सीनियर पुरुष वर्ग स्पर्धा में मुजफ्फरनगर के रचित चौधरी, बागपत के आकाश और मेरठ के राहुल समान अंक लेकर बढ़त पर रहे। सब जूनियर पुरुष वर्ग में बागपत के श्रवण कुमार और मेरठ के साहिल मलिक अव्वल रहे। इसी स्पर्धा के जूनियर पुरुष वर्ग में बागपत के हिमांशु डागर और मेरठ के उद्देश्य तोमर ने अग्रता बनाई। महिला वर्ग में हापुड़ की भारती पाल, जूनियर वर्ग में बागपत की शहनाज, सब जूनियर वर्ग में बागपत की सोनिया राठी और ख़ुशी तोमर ने बढ़त बनाई। चैंपियनशिप के फाइनल मंगलवार को होंगे, इनमें चैंपियन तय होंगे। विजेता शूटरों को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी पुरस्कृत करेंगे। इस दौरान डॉ. राजपाल सिंह, साईं कोच नीतू श्योराण, अमोल प्रताप सिंह, अश्वनी बंसल, अमित कुमार, मगेंद्र तोमर, रवि जाटव, मीना कुमारी, फारुक अली, सचिन शर्मा, हसन मलिक, वाजिद अली, बिट्टू खान आदि निर्णायक रहे।