फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ब्रहमचारियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

ब्रहमचारियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Tue, 27 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
ब्रहमचारियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
बिनौली (बागपत)। बरनावा के लाक्षागृह स्थित संस्कृत गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर हापुड़ के ततारपुर में हुई संस्कृत प्रतियोगिता की तीन स्पर्धाओं में अव्वल स्थान हासिल किया। गुरुकुल में सोमवार को उनका सम्मान किया ।
विज्ञापन

हापुड़ जनपद के ततारपुर गांव में स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में शहीद दिवस पर 23 मार्च को मेरठ, मुरादाबाद व सहारनपुर जनपदों के संस्कृत विद्यालयों की संस्कृत प्रतियोगिता हुई, जिसमें 30 संस्कृत विद्यालयों के 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग की श्लोक अंत्याक्षरी स्पर्धा में गुरुकुल बरनावा के विशाल कुमार प्रथम रहे। संस्कृत भाषण की वरिष्ठ वर्ग स्पर्धा में निखिल कुमार प्रथम रहे। जबकि पाणिनि सूत्र अंत्याक्षरी कनिष्ठ वर्ग स्पर्धा में मोनू शर्मा प्रथम रहे। तीनों को संस्थान की तरफ से पांच-पांच हजार की नकद धनराशि से पुरस्कृत किया। इन होनहार ब्रह्मचारियों को गुरुकुल में शिक्षकों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आचार्य विनोद कुमार, गुरुवचन शास्त्री, विजय कुमार, संजीव आर्य, देवेंद्र शास्त्री, सतीश भारद्वाज, उपेंद्र चौधरी, मूलचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed